प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल फिर पहुंचे दिल्ली

  • Sep 07, 2025
Khabar East:State-BJP-Chief-Manmohan-Samal-Back-To-Delhi-Again
भुवनेश्वर,07 सितंबरः

ओडिशा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल राज्य में वापस आने के कुछ ही घंटों बाद देर रात फिर नई दिल्ली पहुंचे हैं। इससे शीर्ष नेतृत्व के साथ महत्वपूर्ण बैठकों की अटकलों को बाजार गर्म हो रहा है। हालांकि पार्टी ने उनके दौरे के उद्देश्य के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी है, लेकिन संगठनात्मक मामलों, शासन और संभावित मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा होने की बात कही जा रही है।

 सामल के ओडिशा की वर्तमान राजनीतिक और संगठनात्मक स्थिति पर चर्चा करने के लिए केंद्रीय मंत्रियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित वरिष्ठ केंद्रीय नेताओं से मिलने की उम्मीद है। मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलों के बावजूद, सामल ने अपने हालिया दौरे के दौरान ऐसी किसी भी चर्चा से इनकार किया है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: