केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आगामी आठ अक्टूबर को झारखंड की राजधानी रांची के दौरे पर आ रहे हैं। अपने इस एक दिवसीय दौरे के दौरान वह कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। दौरे का मुख्य आकर्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के तहत आने वाले भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान (IIHB) का दौरा होगा। केंद्रीय मंत्री इस संस्थान के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन का आधिकारिक रूप से उद्घाटन करेंगे। इस नए भवन के शुरू होने से कृषि अनुसंधान और जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में राज्य और देश के किसानों को एक नई गति मिलने की उम्मीद है।
प्रशासनिक भवन के उद्घाटन के अलावा, शिवराज सिंह चौहान के इस दौरे का एक राजनीतिक पहलू भी है। तय कार्यक्रम के अनुसार, वह रांची प्रवास के दौरान स्थानीय राजनीतिक कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं से भी मुलाकात करेंगे और सांगठनिक विषयों पर चर्चा करेंगे।