केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बाहुड़ा यात्रा पर लोगों को दी शुभकामनाएं

  • Jun 28, 2023
Khabar East:Union-Minister-Dharmendra-Pradhan-greets-people-on-Bahuda-Yatra
भुवनेश्वर,28 जून:

केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को बहुडा यात्रा के शुभ अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। मंत्री ने एक ट्वीट में कहा, "बाहुड़ा यात्रा के शुभ अवसर पर सभी को शुभकामनाएं। मैं महाप्रभु से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना करता हूं।"

बाहुड़ा यात्रा आज ओडिशा और अन्य स्थानों पर चल रहा है। यह त्यौहार रथ यात्रा के नौवें दिन भगवान जगन्नाथ और उनके भाई-बहनों की मौसी के निवास से श्री जगन्नाथ मंदिर में वापसी का दिन है।

पुरी में, भगवान जगन्नाथ और उनके भाई-बहन- भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा- थोड़े समय के प्रवास के बाद श्री गुंडिचा मंदिर से श्रीमंदिर लौटेंगे।

इसे भी देखेंः- 

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रथ यात्रा पर लोगों को दी बधाई

परंपरा के अनुसार, सेवकों द्वारा देवताओं को पारंपरिक पहंडी में गुंडिचा मंदिर से बाहर लाया जाएगा और उनके संबंधित रथों के ऊपर रखा जाएगा। विशेष अनुष्ठानों के बाद, गुंडिचा मंदिर के गर्भगृह से देवताओं को ले जाने का औपचारिक यात्रा निकाला जाएगा। सूत्रों ने कहा कि यदि अनुष्ठान तय कार्यक्रम के अनुसार चलता रहा, तो भगवान बलभद्र के पहले रथ तालध्वज को दोपहर दो बजे तक खींचना शुरू हो जाएगा। रथ यात्रा की तरह, बाहुड़ा यात्रा में भी रथों को हजारों भक्तों द्वारा खींचा जाएगा।

Author Image

Khabar East