छत्तीसगढ़ के 22 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

  • Aug 16, 2026
Khabar East:Yellow-alert-for-rain-in-22-districts-of-Chhattisgarh
रायपुर,16 अगस्तः

छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनने की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने 22 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है। ऐसे में लोगों से मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के उत्तरी हिस्से से लेकर दक्षिणी क्षेत्र तक कई जिलों में बारिश के आसार हैं। बलरामपुर, कोरिया, सूरजपुर, जशपुर और सरगुजा समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भी मौसम प्रभावित रहने की संभावना है।

येलो अलर्ट वाले जिलों में गौरेला पेंड्रा मरवाही, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, मुंगेली, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा, बेमेतरा, बलौदा बाजार, महासमुंद, राजनांदगांव, दुर्ग और रायपुर शामिल हैं। इसके अलावा बालोद, धमतरी, गरियाबंद और कांकेर में भी बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है।

 मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ के नीचे और बिजली के खंभों के आसपास जाने से बचने की अपील की गई है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: