कूरियर से भेजा जा रहा था 400 किलो गांजा, जब्त

  • Sep 27, 2026
Khabar East:400kg-of-ganja-sent-through-courier-in-fish-boxes-in-Odisha-UP-Judges-address-used-for-delivery
भुवनेश्वर,27 सितंबरः

ओडिशा के कलाहांडी जिले के भवानीपटना में आबकारी विभाग ने रविवार को एक कूरियर कार्यालय से 400 किलो गांजा जब्त किया है। बताया जा रहा है कि गांजे को मछली के डिब्बों में छिपाकर उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा था। रिपोर्ट के अनुसार, गांजे को 32 मछली के डिब्बों में पैक कर कूरियर के जरिए भेजा गया था। यह पार्सल उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के एक पते पर बुक किया गया था। जांच में सामने आया कि यह पता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश का है। पार्सल पर जज का नाम नहीं लिखा गया था। साथ ही, खेप भेजने वाले व्यक्ति का नाम और पता भी दर्ज नहीं था।

डिलीवरी के लिए जज के पते का इस्तेमाल किए जाने से इस पूरे मामले और खेप भेजने वालों को लेकर कई सवाल उठे हैं।

 अब यह जांच का विषय है कि इतनी बड़ी मात्रा में गांजा कूरियर के जरिए भेजने के पीछे कौन लोग हैं और बुलंदशहर में जज के पते का इस्तेमाल डिलीवरी के लिए क्यों किया गया।

अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं। खेप के पीछे शामिल लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: