रांची में जैप-2 के एक जवान ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

  • Oct 23, 2025
Khabar East:A-jawan-of-JAP-2-commits-suicide-in-Ranchi-police-engaged-in-investigation
रांची,23 अक्टूबरः

झारखंड आर्म्ड फोर्स-2 के एक जवान ने रांची में आत्महत्या कर ली है। घटना रांची के विस्थापित कॉलोनी स्थित जवान के आवास पर की है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

जैप-2 के जवान शिव पूजन रजवार ने अपने ही कमरे में आत्महत्या कर ली। जैप जवान शिव पूजन रजवार के आत्महत्या की जानकारी गुरुवार की सुबह मिली। कमरे का दरवाजा काफी देर तक बंद रहने की वजह से कुछ लोगों ने खिड़की से देखा तो जैप जवान मृत दिखा। स्थानीय लोगों के द्वारा ही मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मृतक शिवपूजन बोकारो के पेटरवार के रहने वाले थे।

 जैप-2 के जवान के आत्महत्या की जानकारी मिलते ही हटिया डीएसपी प्रमोद मिश्रा और धुर्वा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। कमरे में जैप जवान का शव पड़ा मिला। मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। तमाम तरह की जांच के बाद जवान के शव को पोस्टर्माटम के लिए रिम्स भेज दिया गया।

 रांची के हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि जैप-2 के जवान शिवपूजन रजवार का शव बरामद हुआ है। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला है कि पारिवारिक विवाद की वजह से शिवपूजन तनाव में चल रहे थे। एफएसएल जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: