बंगाल चुनाव के लिए अमित शाह ने जारी किया भाजपा का ‘संकल्प पत्र’

  • Apr 10, 2026
Khabar East:Amit-Shah-released-BJPs-resolution-letter-for-Bengal-elections
कोलकाता,10 अप्रैलः

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में पार्टी का मेनिफेस्टो जारी कर इसे भाजपा का भरोसा पत्र बताया है। घोषणा पत्र के जरिए बीजेपी ने बंगाल में कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार, रोजगार और सरकारी कर्मचारियों जैसे मुद्दों पर अपना रोडमैप पेश किया है। शाह ने बंगाल की महिलाओं लेकर युवाओं और किसानों तक से कई बड़े वादे किए हैं। उन्होंने कहा कि टीएमसी से त्रस्त पश्चिम बंगाल अब परिवर्तन चाहता है। अमित शाह ने कहा कि पिछले 15 सालों में जिन आशाओं के साथ बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी को सत्ता दी थी वह जनता अब डरी हुई है और वह मन से परिवर्तन चाहती है। बीजेपी का संकल्प पत्र निराशा से बाहर निकलने का संकल्प, भय से मुक्ति का संकल्प और महिलाओं की सुरक्षा का संकल्प है। यह संकल्प पत्र बेरोजगारों को नई राह दिखाएगा।

बीजेपी के 'संकल्प पत्र' के बड़े वादे

बंगाल के पुनर्निर्माण का अभियान शुरू करेंगे, घुसपैठ पर जीरो टोलेरेंस होगा, 3000 रुपये हर महिला के बैंक खाते में ट्रांसफर, बेरोजगार को 3000 का बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा, किसानों को हर साल 9 हजार की वित्तीय सहायता, 7 वां वेतन आयोग 45 दिन में लागू, UCC को लागू करके सभी नागरिकों के लिए कानून सुनिश्चित करेंगे। बंगाल को अग्रणी राज्य बनाने के लिए 100 दिनों में रोडमैप जारी करेंगे। चाय बागानों को फिर से खुशहाल बनाएंगे। जूट उद्योग के लिए बंगाल में भारत सरकार की योजनाओं को पहुंचाएंगे। उद्योगों को बढ़ावा देंगे और स्टार्टअप्स को समर्थन देंगे। वंदे मातरम म्यूजियम बनेगा। हर मंडल में एक महिला थाना बनाएंगे। औद्योगिक राजधानी कोलकाता को बनाऐंगे। पुलिस बल में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण। हर थाने में महिला डेस्क 24 घंटा काम करेगा।

 इसके अलावा संदेशखाली मामले की जांच के लिए एक सेवानिवृत्त महिला हाई कोर्ट जज नियुक्त करेंगे। मातंगनी हाजरा और रानी रशमोनी बटालियन का निर्माण करेंगे। नए रोजगार,स्टार्टअप का जाल, कानून व्यवस्था पर श्वेत पत्र, तीन श्वेत पत्र लाए जाएंगे, दुर्गा बटालियन बनाई जाएगी, सरकार धान खरीदेगी, उद्योग के लिए 100 दिन का रोड मैप, सिंगूर में औद्योगिक पार्क बनेगा, 4 नए औद्योगिक टाउनशिप बनेंगे, हल्दिया पोर्ट को विकसित किया जाएगा, खेल विश्वविद्यालय की स्थापना करेंगे, रोजगार नीति लाएंगे, कैंसर अस्पताल बनाएंगे, मिड डे मील की क्वालिटी में सुधार करेंगे।

Author Image

Khabar East

  • Tags: