बिहार में बीजेपी विधायक को जान से मारने की धमकी

  • May 10, 2026
Khabar East:BJP-MLA-in-Bihar-Receives-Death-Threat
मुजफ्फरपुर,10 मईः

बिहार के मुजफ्फरपुर से एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें बीजेपी विधायक रंजन कुमार को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी गई हैं। विधायक ने दो युवकों के खिलाफ अलग-अलग थानों में प्राथमिकी दर्ज की गई है और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। रंजन कुमार के मुताबिक, उनकी इमेज खराब करने के लिए सोशल मीडिया पर गुमराह करने वाले और बदनाम करने वाले पोस्ट डाले जा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उन्होंने इन पोस्ट पर आपत्ति जताई, तो उन्हें एके-47 राइफल से जान से मारने की धमकी दी गई। अपनी शिकायत में उन्होंने मुकुंद कुमार और पताही इलाके के एक और युवक को आरोपी बनाया है। विधायक ने कहा कि ''मुकुंद कुमार लगातार मुजफ्फरपुर विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा आपत्तिजनक कंटेंट शेयर कर रहा था और कथित तौर पर उनकी छवि खराब करने के लिए उनकी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल कर रहा था। विधायक ने कहा कि पूर्व में स्थानीय लोगों द्वारा आरोपी को कई बार समझाया गया था कि उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट न करे, लेकिन इसके बावजूद वह लगातार ऐसी गतिविधियों में शामिल रहा।

 विधायक के मुताबिक, इसी सिलसिले में वह अपने समर्थकों और मोहल्ले के कुछ लोगों के साथ आरोपी के घर पूछताछ करने गए थे।  विधायक का आरोप है कि वहां आरोपी और उसके साथ मौजूद लोगों ने उग्र होकर गाली-गलौज शुरू कर दी और विधायक के साथ गए लोगों के साथ मारपीट की। विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि ''आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि वह पहले भी AK-47 रखने के मामले में जेल जा चुका है और दोबारा हथियार से सभी को भून देने की बात कही।

Author Image

Khabar East

  • Tags: