भाजपा नेताओं ने प्रदेश कार्यालय में सुनी पीएम मोदी के मन की बात

  • Aug 30, 2026
Khabar East:BJP-leaders-listened-to-PM-Modis-Mann-Ki-Baat-at-the-state-office
रांची,30 अगस्तः

अगस्त महीने के अंतिम रविवार को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 137वें संस्करण में देशवासियों के साथ "मन की बात" की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में 'नशा मुक्त युवा अभियान' तेजी से बढ़ रहा है। नशा मुक्त भारत के लिए पहल जरूरी है और हम ड्रग्स फ्री इंडिया की तरफ बढ़ रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के यंग क्रिएटर्स से नशा मुक्त भारत अभियान पर कंटेंट बनाने की अपील की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने "मन की बात" कार्यक्रम में कहा कि हर घर तिरंगा अभियान से देश में तिरंगा से जुड़ी भावनाएं प्रबल हुई हैं। आज बेटियों के सपने की उड़ान अंतरिक्ष तक पहुंच रही है, स्वनिधि योजनाओं से देश की महिलाएं सशक्त हो रही हैं। देश के प्रगतिशील किसान खेती में नए-नए प्रयोग कर रहे हैं, किसान एवोकार्डो की खेती को कमाई का जरिया बना रहे हैं। 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने प्रख्यात अभिनेता उत्तम कुमार की जन्म शताब्दी वर्ष पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 'मन की बात'कार्यक्रम में आगे कहा कि देश में हो रहे अद्भुत और नव प्रयोगों-प्रयासों को मंच देने का माध्यम है। उन्होंने आनेवाले दिनों में मनाई जाने वाली जन्माष्टमी, विश्वकर्मा पूजा पर शिल्पकारों को सम्मानित करने का आह्वान किया।

 झारखंड बीजेपी प्रदेश कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ "मन की बात" कार्यक्रम देख रहे प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि जो लोग पीएम मोदी की मन की बात नहीं सुनते हैं, उन्हें भी मन की बात कार्यक्रम जरूर सुनना चाहिए।

Author Image

Khabar East

  • Tags: