सीएम माझी ने पैरा एथलीट प्रमोद भगत को विश्व खिताब जीतने पर दी बधाई

  • Feb 15, 2026
Khabar East:CM-Majhi-Congratulates-Para-Athlete-Pramod-Bhagat-For-World-Title-At-BWF-Para-World-Championships
भुवनेश्वर,15 फरवरीः

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने स्टार पैरा शटलर प्रमोद भगत को बीडब्लूएफ पैरा वर्ल्ड चैंपियनशिप में पुरुष (एसएल3) वर्ग का छठा विश्व खिताब जीतने पर बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बहरीन में आयोजित पैरा बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीतकर देश और राज्य का गौरव बढ़ाने वाले प्रमोद भगत को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। उन्होंने पुरुष एकल (SL3) और पुरुष युगल (SL3-SL4) में स्वर्ण जीतकर एक बार फिर ओडिशा और भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

 भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 37 वर्षीय भगत ने बहरीन के मनामा में आयोजित प्रतियोगिता में इतिहास रचते हुए पुरुष (एसएल3) वर्ग में अपना छठा विश्व खिताब जीता। फाइनल में उन्होंने इंडोनेशिया के मुहम्मद अल इमरान को 21-12, 21-18 से हराकर लगातार चौथा विश्व एकल स्वर्ण हासिल किया।

 पांच साल की उम्र में पोलियो से प्रभावित हुए भगत (एसएल3) वर्गजो निचले अंगों की गंभीर बाधा वाले खड़े होकर खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए होता हैमें लंबे समय से दबदबा बनाए हुए हैं। इस जीत के साथ उन्होंने चीन के दिग्गज लिन डैन के पांच विश्व एकल खिताब के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया और विश्व चैंपियनशिप इतिहास में सबसे सफल एकल चैंपियन बन गए।

 भगत ने पुरुष युगल एसएल3-एसएल4 वर्ग में साथी सुकांत कदम के साथ स्वर्ण पदक भी जीता। फाइनल में उन्होंने भारतीय जोड़ी जे दिल्ली और एन शिवकुमार को 21-19, 21-16 से हराकर गोल्डन डबल पूरा किया।

Author Image

Khabar East

  • Tags: