सीएम माझी ने अटल बिहारी वाजपेयी को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

  • Aug 16, 2026
Khabar East:CM-Mohan-Majhi-Pays-Tribute-To-Atal-Bihari-Vajpayee-On-Death-Anniversary
भुवनेश्वर,16 अगस्तः

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री माझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्सपर पोस्ट कर कहा, कवि, राजनेता और युगद्रष्टा, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की अमर स्मृतियां और आदर्श हमेशा देशवासियों के हृदय में अंकित रहेंगे। उनकी पावन पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन।

एक वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि वाजपेयी जी हर भारतीय की विचारधारा और प्रेरणा के स्रोत हैं। वह हर गौरवान्वित भारतीय के दिल में युगों-युगों तक जीवित रहेंगे। चाहे परमाणु परीक्षण हो या कारगिल युद्ध, उन्होंने पूरी दुनिया को भारत की ताकत दिखाई और सफलता साबित की।

 वाजपेयी जी भाजपा के पहले ऐसे नेता थे, जो देश के प्रधानमंत्री बने। उनका जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था और 16 अगस्त 2018 को नई दिल्ली में उनका निधन हुआ। वह लगातार पांच बार लखनऊ से लोकसभा सांसद रहे और तीन बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया।

Author Image

Khabar East

  • Tags: