नवरात्रि के पहले दिन देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

  • Oct 11, 2026
Khabar East:Crowds-of-devotees-thronged-Goddess-temples-on-the-first-day-of-Navratri
पटना,11 अक्टूबरः

मां दुर्गा की आराधना का महापर्व शारदीय नवरात्रि रविवार से शुरू हो गया है। नवरात्रि के पहले दिन सुबह से ही घरों और मंदिरों में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। सुबह से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व की शुरुआत की। इस दौरान श्रद्धालु कलश स्थापना कर माता रानी से सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। इस वर्ष मां दुर्गा का आगमन हाथी यानी गज पर माना जा रहा है, जिसे धार्मिक मान्यताओं में शुभ संकेत बताया गया है।

शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। श्रद्धालु व्रत, उपवास, पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से माता की आराधना करते हैं। नवरात्रि का यह पर्व शक्ति, भक्ति और आस्था का प्रतीक माना जाता है।

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा का विशेष महत्व है। रविवार सुबह से ही श्रद्धालुओं ने घरों और मंदिरों में माता की पूजा-अर्चना शुरू की।

Author Image

Khabar East

  • Tags: