बिहार सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम को बड़ी सफलता मिली है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने पटना के गोविंद मित्रा रोड इलाके में तिरहुत प्रमंडल के स्वास्थ्य निदेशक अजय कुमार को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा है। मामले में ब्यूरो की डीएसपी रीता सिन्हा ने बताया कि आरोपी अधिकारी के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के सत्यापन के बाद विशेष टीम गठित कर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की गई।
उन्होंने बताया कि जैसे ही रिश्वत की राशि का लेन-देन हुआ, निगरानी टीम ने मौके पर छापेमारी कर अजय कुमार को रंगे हाथों दबोच लिया। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार अधिकारी से पूछताछ कर रही है। साथ ही रिश्वतखोरी से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित संलिप्त लोगों की भी जांच की जा रही है।