सारंडा जंगल में आईईडी ब्लास्ट, सीआरपीएफ जवान घायल

  • Apr 06, 2026
Khabar East:IED-Blast-in-Saranda-Forest-CRPF-Jawan-Injured
रांची,06 अप्रैलः

झारखंड के सारंडा में एक बार फिर नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट किया है। इस विस्फोट में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार घायल जवान को जंगल से सुरक्षित निकाल लिया गया है और उन्हें एयरलिफ्ट किया जा सकता है। झारखंड के चाईबासा के सारंडा जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) ब्लास्ट का निशाना एक बार फिर सुरक्षा बल बने हैं। इस धमाके में सीआरपीएफ के कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन) बटालियन का एक जवान घायल हो गए। पुलिस मुख्यालय के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रांची से घायल जवान को एयरलिफ्ट करने के लिए हेलीकॉप्टर भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, कोबरा बटालियन के जवान रविवार सुबह सर्च ऑपरेशन के तहत सारंडा के घने जंगलों में नक्सली ठिकानों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा पहले से ही प्लांट किए गए आईईडी विस्फोट हो गया। इसी धमाके में एक जवान घायल हो गए। झारखंड पुलिस के प्रवक्ता एवं आईजी अभियान डॉक्टर माइकल एस राज ने बताया कि ब्लास्ट में एक जवान मामूली रूप से घायल हुआ है। जरूरत के अनुसार उसे एयरलिफ्ट कर रांची भी लाया जा सकता है।

  आईजी अभियान ने बताया कि बचे हुए नक्सलियों के खिलाफ सारंडा में बड़ा अभियान चल रहा है। इसी दौरान यह विस्फोट हुआ है। इलाके में सर्च अभियान के दौरान एक जिंदा आईईडी बम भी बरामद किया गया है, जिसे नष्ट कर दिया गया। इलाके में अभियान जारी है। वहीं, एसपी अमित रेणु का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह पुराना प्लांट किया गया IED था या हाल ही में बिछाया गया विस्फोटक। अभी फिलहाल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: