छत्तीसगढ़ के वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने वन विभाग के 24 डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (डीएफओ) के तबादले का आदेश जारी किया है। लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ अधिकारियों समेत कई डीएफओ को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। तबादला आदेश के तहत अधिकारियों को प्रदेश के अलग-अलग वन मंडलों में पदस्थ किया गया है। इस फेरबदल के बाद कई वन मंडलों में प्रशासनिक जिम्मेदारियां बदल जाएंगी। सरकार की ओर से यह बदलाव वन प्रबंधन, प्रशासनिक व्यवस्था और विभागीय कामकाज को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
डीएफओ स्तर पर हुए इस बड़े फेरबदल के बाद अब संबंधित अधिकारियों को अपनी नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालना होगा। तबादले के बाद वन विभाग के मैदानी कामकाज और वन संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।