अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मलकानगिरी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर जिले के तीन स्थानों पर छापेमारी कर 1,660 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 17 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस के अनुसार, छापेमारी ओरकेल, चित्रकोण्डा और कलिमेला में एक साथ की गई।
ओरकेल में पुलिस ने 770.100 किलोग्राम गांजा (मामला संख्या 295/25) जब्त किया और तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।
चित्रकोण्डा में 640 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया।
कालिमेला पुलिस ने 250 किलोग्राम (मामला संख्या 257/25) गांजा जब्त किया।
कुल मिलाकर 1,660 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 17 करोड़ रुपये आंकी गई है।
मलकानगिरी एसपी विनोद पाटिल एच ने कहा कि गांजा तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। मैं इस सफल कार्रवाई के लिए एसडीपीओ मलकानगिरी, एसडीपीओ चित्रकोण्डा और सभी पुलिस अधिकारियों को बधाई देता हूं।
एनडीपीएस एक्ट के तहत 1 जनवरी से 28 अक्टूबर 2025 तक मलकानगिरी जिले में कुल 109 मामले दर्ज किए गए हैं।
इस अवधि में पुलिस ने कुल 28.897 टन गांजा, 31 दोपहिया वाहन, 13 चारपहिया वाहन, 4 अन्य वाहन और 60,720 नकद जब्त किए हैं। इन मामलों में 96 लोगों (95 पुरुष और 1 महिला) को गिरफ्तार किया गया है।