नुआपड़ा उपचुनाव में आज मंत्री गुरु खुशवंत साहेब झोकेंगे ताकत

  • Oct 24, 2025
Khabar East:Minister-Guru-Khushwant-Saheb-will-show-his-strength-in-the-Nuapada-by-election-today
भुवनेश्वर,24 अक्टूबरः

ओडिशा के नुआपड़ा विधानसभा उपचुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है। भाजपा से जय ढोलकिया, कांग्रेस से घासीराम माझी और बीजद से स्नेहांगिनी छुरिया मैदान में हैं। छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित 40 भाजपा नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया गया है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब आज नुआपड़ा पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी जय ढोलकिया के समर्थन में प्रचार करेंगे। इस संबंध उन्होंने कहा भाजपा ने मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी है। हमे पूरा विश्वास है कि नुआपड़ा में बीजेपी की ही जीत होगी। दिल्ली में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की बैठक को गुरु खुशवंत साहेब ने दिखावा बताया। मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का संगठन सृजन महज दिखावा है। सब कुछ पहले से सेट है, कांग्रेस में परिवारवाद ही चलता है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मूर्ख बना रही है, वह कभी भी कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं करती है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से विकास के रास्ते पर आने की अपील की।

Author Image

Khabar East

  • Tags: