प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली रवाना

  • Sep 07, 2026
Khabar East:Odisha-BJP-Chief-Manmohan-Samal-On-Two-Day-Delhi-Visit-After-State-Executive-Meet
भुवनेश्वर,07 सितंबरः

ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक समाप्त होने के तुरंत बाद दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर रवाना हुए हैं। उनके इस दौरे को लेकर राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा हो रही है।

सूत्रों के अनुसार, सामल दो दिवसीय राज्य कार्यकारिणी बैठक में लिए गए फैसलों को लेकर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा कर सकते हैं। वह राष्ट्रीय अध्यक्ष और अन्य केंद्रीय नेताओं के समक्ष बैठक के निष्कर्ष, प्रमुख राजनीतिक प्रस्तावों तथा जमीनी स्तर से मिले फीडबैक को रख सकते हैं। विभिन्न निगमों और बोर्डों में नियुक्तियों को लेकर केंद्रीय मंजूरी के मुद्दे पर भी चर्चा होने की संभावना है।

 राज्य में पंचायत और नगर निकाय चुनाव नजदीक आने के मद्देनजर संगठन की तैयारियों और आगामी चुनावों के लिए रोडमैप तैयार करने पर भी चर्चा होने की संभावना है।

इधर, राज्य कार्यकारिणी की बैठक के तुरंत बाद प्रदेश अध्यक्ष का दिल्ली दौरा होने से पार्टी के भीतर आने वाले दिनों में कुछ नए संगठनात्मक फैसले या बदलाव होने की अटकलें भी तेज हो गई हैं।

Author Image

Khabar East

  • Tags: