प्रभाकर प्रभात बने ईडी रांची जोनल के नए जॉइंट डायरेक्टर

  • Apr 01, 2026
Khabar East:Prabhakar-Prabhat-Appointed-as-New-Joint-Director-of-ED-Ranchi-Zone
रांची,01 अप्रैलः

प्रवर्तन निदेशालय में बड़े पैमाने पर अधिकारियों का तबादला हुआ है। प्रभाकर प्रभात रांची ईडी जोनल के नए जॉइंट डायरेक्टर बनाए गए हैं। वहीं, अजय लुहाच का तबादला रांची से रायपुर किया गया है। इस संबंध में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।प्रवर्तन निदेशालय ने बड़े पैमाने पर अधिकारियों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है, जिसमें कई फेरबदल किए गए। झारखंड में भी ईडी में बड़ा तबादला हुआ है। ईडी रांची जोनल के जॉइंट डायरेक्टर अजय लुहाच का तबादला रायपुर किया गया है। वहीं, रायपुर से प्रभाकर प्रभात को रांची भेजा गया है। जहां उन्हें रांची ईडी जोनल के नए जॉइंट डायरेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 अधिसूचना के अनुसार अवनीश तिवारी पणजी से चंडीगढ़, राकेश कुमार सुमन कोच्चि से लखनऊ, मयंक पांडे गुवाहाटी से मुंबई ,प्रभाकर प्रभात रायपुर से रांची ट्रांसफर किए गए हैं। जबकि अजय लुहाच रांची से रायपुर जा रहे हैं। माधुर डी। सिंह मुख्यालय से गुरुग्राम और राज कुमार लखनऊ से मुख्यालय स्थानांतरित किए गए है। अभयुदय ए. आनंद को कोच्चि जोनल कार्यालय, रामधन डागर को मुख्यालय, और सत्यमकाम दत्ता गुवाहाटी भेजे गए हैं। माधुर डी. सिंह को श्रीनगर का चार्ज भी मिला। वहीं, अजय लुहाच को पणजी जोनल कार्यालय की जिम्मेदारी भी सौंपा गया।

Author Image

Khabar East

  • Tags: