शिबू सोरेन को पैरालिसिस अटैक, रघुवर दास ने सीएम से की बात

  • Jun 28, 2025
Khabar East:Shibu-Soren-got-paralysis-attack-Raghuvar-Das-talked-to-CM
रांची,28 जूनः

दिशोम गुरु शिबू सोरेन अस्वस्थ हैं। उनको हल्का पैरालिसिस अटैक आया है। यह जानकारी भाजपा नेता रघुवर दास ने साझा की है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ हुई बातचीत के आधार पर बताया कि गुरु जी को हल्का पैरालिसिस अटैक आया है। प्रार्थना है कि बाबा जल्द स्वस्थ हों और झारखंड की सेवा में जुटें। इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड वासियों के नाम संदेश जारी कर रथ यात्रा की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस वर्ष आदरणीय गुरुजी के खराब स्वास्थ्य की वजह से रथ यात्रा में शामिल नहीं होने पर खेद व्यक्त किया है। उन्होंने भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना की है कि गुरुजी जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं और उनका आशीर्वाद पूरे झारखंड पर बना रहे।

 झारखंड में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट डाला है। उन्होंने लिखा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिबू सोरेन जी के अस्वस्थ होने की सूचना से मन अत्यंत चिंतित है। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूं।

Author Image

Khabar East

  • Tags: