11 जून तक प्रोजेक्ट भवन में लगातार सभी विभागों की समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री

  • May 25, 2026
Khabar East:The-Chief-Minister-will-continuously-review-all-departments-at-Project-Bhawan-until-June-11
रांची,25 मईः

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक्शन मोड में हैं। आज से 11 जून तक लगातार विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे। यह बैठक धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में आहूत होगी। वित्तीय वर्ष की प्राथमिकताओं और योजनाओं की क्रियांवन की वास्तविक स्थिति को लेकर विभागों की जवाबदेही भी तय करेंगे। इसी कड़ी में सोमवार को हेमंत सोरेन जल संसाधन, वित्त और वाणिज्य कर विभाग की समीक्षा करेंगे। वित्तीय वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों एवं वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्य योजना की समीक्षा प्रभारी मंत्री की उपस्थिति में की जाएगी। 2025-26 में किन विभागों की क्या उपलब्धि रही चालू वित्तीय वर्ष की क्या कार्य योजना है हेमंत सोरेन इसकी जानकारी लेंगे। इस समीक्षा बैठक के बाद विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। बैठक में विभागीय मंत्री, मुख्य सचिव, विकास आयुक्त और विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे। सभी विभाग को योजनाओं की प्रगति, रिपोर्ट उपलब्धियां, लक्ष्य और आगे की रणनीति पेश करने को कहा गया है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: