चुनाव आयोग आज जारी कर सकता है सप्लिमेंट्री मतदाता सूची

  • Mar 23, 2026
Khabar East:The-Election-Commission-may-release-the-supplementary-voter-list-today
कोलकाता,23 मार्चः

चुनाव आयोग आज शाम सप्लीमेंट्री मतदाता सूची जारी कर सकती है। मिली जानकारी के अनुसार अभी तक एडज्यूडिकेशन सूची में मौजूद करीब 60 लाख लोगों में से 28 लाख लोगों के दस्तावेजों की जांच का काम पूरा कर लिया गया है। यह काम न्यायाधीशों को सौंपा गया है। आज (सोमवार) को चुनाव आयोग उन्हीं लोगों की सूची जारी करने वाला है जिनके दस्तावेजों की जांच का काम पूरा हो चुका है। अगर चुनाव आयोग द्वारा जारी अंतिम मतदाता सूची में आपके नाम भी 'विचाराधीन' सूची में रखा गया था तो संभव है कि आज जारी होने वाली सप्लिमेंट्री सूची में आपका नाम भी हो।

 जानकारी के अनुसार आज शाम अगर चुनाव आयोग सप्लिमेंट्री मतदाता सूची जारी करता है तो दो सूचियों के जारी होने की संभावना जतायी जा रही है। इनमें से एक सूची वह होगी जिसमें वैसे लोगों का नाम होगा जिनका नाम बतौर वैध मतदाता, मतदाता सूची में शामिल कर लिया गया है। वहीं दूसरी सूची उन लोगों की हो सकती है जिनका नाम मतदाता सूची से मिटा (Delete) दिया गया हो। एक संभावना यह भी है कि एक ही सूची में दो अलग-अलग कॉलम भी हो सकते हैं जिसमें मतदाता सूची में शामिल और मिटा दिए गए मतदाताओं दोनों का ही नाम हो।

 गौरतलब है कि सोमवार को चुनाव आयोग पहली सप्लिमेंट्री सूची जारी करने वाला है। इसके बाद और भी सप्लिमेंट्री मतदाता सूची जारी किए जाएंगे।

Author Image

Khabar East

  • Tags: