ट्रांसजेंडर की चाकू मारकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

  • Feb 02, 2026
Khabar East:Transgender-Stabbed-To-Death-Near-Pipili-Probe-Underway-To-Trace-Miscreants
भुवनेश्वर,02 फरवरीः

भुवनेश्वर के बाहरी इलाके में पिपिली थाना क्षेत्र अंतर्गत सीआईएफए (CIFA) के पास एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। देर रात एक ट्रांसजेंडर की कथित तौर पर बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

मृतक की पहचान सालेपुर निवासी अंजलि के रूप में हुई है, जो कुछ समय से भुवनेश्वर में रह रही थी।

सूत्रों के अनुसार, बाइक सवार दो बदमाशों ने अंजलि पर हमला किया। आरोपियों ने चाकू से वार कर उसे रेत के ढेर के पास गंभीर हालत में छोड़ दिया। इसके बाद अंजलि किसी तरह होश में आई और अपने साथियों को फोन कर मदद मांगी। उसके साथी मौके पर पहुंचे तो अंजलि खून से लथपथ हालत में पड़ी हुई थी। वे उसे तुरंत कैपिटल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 घटना की सूचना मिलते ही पिपिली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

 पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच की जा रही है। इसके अलावा, आरोपियों तक पहुंचने के लिए सीआईएफए और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Author Image

Khabar East

  • Tags: