बंगाल में माफियाओं का बोलबाला, पुलिस मूकदर्शकः दिलीप घोष

  • Feb 02, 2026
Khabar East:Mafias-are-rampant-in-Bengal-and-the-police-are-mere-spectators-Dilip-Ghosh
कोलकाता,02 फरवरीः

पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था को लेकर बीजेपी ने ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने सोमवार को राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पूरा बंगाल अब अपराधियों के चंगुल में है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में सिंडिकेट राजऔर माफियाओं का बोलबाला है, जबकि पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। घोष का यह बयान ऐसे वक्त आया है जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव आयोग से मिलने दिल्ली पहुंची हैं। बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि कोलकाता में अब खुलेआम हथियार मिल रहे हैं और प्रशासन सो रहा है।दिलीप घोष ने आईएएनएस से बात करते हुए बंगाल की स्थिति को भयावह बताया। उन्होंने कहा, ‘पहले बंगाल के कुछ ही इलाके संवेदनशील थे, जहां कभी-कभार हिंसा होती थी। अब पूरा राज्य जल रहा है।घोष ने दावा किया कि कोलकाता में खुलेआम हथियार और बम बरामद हो रहे हैं। माफिया, गुंडों और सिंडिकेट के बीच गैंगवार आम बात हो गई है। उन्होंने पुलिस पर निष्क्रिय रहने का आरोप लगाया। घोष ने कहा कि गिरफ्तारी करना पुलिस का काम है, लेकिन वे हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।

 दूसरी ओर, सीएम ममता बनर्जी सोमवार को दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मिल रही हैं। ममता का मुख्य एजेंडा बंगाल में चल रहे वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ (SIR) का विरोध करना है। टीएमसी इसका कड़ा विरोध कर रही है। संसद सत्र के चलते दिल्ली में मौजूद विपक्षी नेताओं से भी ममता मिल सकती हैं। यह यात्रा सियासी तौर पर काफी अहम मानी जा रही है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: