अगस्तः कलाहांडी जिले में वरिष्ठ भाजपा नेता फकीर राणा की हत्या के मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जबकि फरार दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है।
रिपोर्ट के अनुसार, डैम कार्लाखुंटा पंचायत की सरपंच स्निग्धा राणा के पति फकीर राणा की बुधवार शाम मदनपुर रामपुर थाना क्षेत्र के पंचायत कार्यालय के पास अज्ञात बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। रात करीब आठ बजे हमलावरों ने उन पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला किया और मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल फकीर राणा को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस बीच, सरपंच स्निग्धा राणा ने कार्लाखुंटा गांव के चार लोगों पर हत्या में शामिल होने का सीधा आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
सरपंच द्वारा नामजद चार आरोपियों में से दो को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, जबकि फरार दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।