नेवला को मार कर उसका वीडियो सोशल मीडिया में किया पोस्ट, वन विभाग ने किया गिरफ्तार

  • Dec 07, 2022
Khabar East:Video-of-mongoose-killed-and-posted-on-social-media-forest-department-arrested
मालदा,06 दिसंबरः

नेवला को काटने और उसका मांस खाने का वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट करने के आरोप में एक आदिवासी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही वन विभाग के अधिकारियों ने आरोपी को दबोच लिया। वन विभाग के अधिकारियों ने साक्ष्य के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर इंग्लिशबाजार थाने की पुलिस को सौंप दिया। आरोपी को मंगलवार को मालदा जिला अदालत में पेश किया गया।

पुलिस और वन विभाग के सूत्रों के मुताबिक आरोपी युवक का नाम बिपेन मल है। उसका घर ओल्ड मालदा के नारायणपुर झंझरा गांव में है। सोशल मीडिया पर पोस्ट देखने के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गत चार दिन पहले युकाब ने एक नेवले को पकड़ा था। फिर खाने के लिए उसे घर ले आया। इसके बाद नेवला काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

आरोपी ने वन विभाग के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नेवला प्रजाति के जानवर फिलहाल विलुप्त होने के कगार पर हैं। इन जानवरों को मारना कानून द्वारा प्रतिबंधित है। आरोपी के खिलाफ पशु की हत्या के आरोप में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को मालदा अदालत में पेश किया।

Author Image

Khabar East

  • Tags: