झारखंड पुलिस को पांच गैलेंट्री सहित 17 पदक

  • Aug 14, 2025
Khabar East:Jharkhand-police-got-17-medals-including-five-for-gallantry
रांची,14 अगस्तः

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने साल 2025 के लिए पुलिस पदकों की घोषणा कर दी है। झारखंड के पांच पुलिसकर्मियों को गैलेंट्री मेडल, एक को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक जबकि 11 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा पदक से नवाजा जाएगा। झारखंड पुलिस के तेजतर्रार आईपीएस अनुरंजन किस्पोट्टा (जो वर्तमान में कोल्हान के डीआईजी हैं) समेत 17 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पदक से नवाजा है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सभी राज्यों के लिए पदकों की घोषणा की जाती है। इस संबंध में गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा आदेश जारी किया गया। झारखंड पुलिस के पांच पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को गैलेंट्री मेडल, एक पुलिसकर्मी को राष्ट्रपति पदक और 11 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पदक से सम्मानित किया गया है।

वीरता पदक

सब इंस्पेक्टर विनय कुमार, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार राय, कांस्टेबल वेद प्रकाश महतो, रामचंद्र कुमार महतो और कृष्णा मुर्मू

राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक

कैलाश कुमार, हवलदार

सराहनीय सेवा पदक

अनुरंजन किस्पोट्टा, आईपीएस

असित कुमार मोदी, इंस्पेक्टर

मनोज कुमार रॉय, डीएसपी

विजय कुमार थापा, हवलदार

विदेशी मांझी, कांस्टेबल

अजय कुमार दुबे, कांस्टेबल

रंजिता कुजूर, हवलदार

दीपक पुंज, एएसआई

महेंद्र महतो, एएसआई

पुष्पा ओरिया, कांस्टेबल

दीपक कुमार सिंह, कांस्टेबल।

गृह मंत्रालय हर साल पुलिस, अग्निशमन सेवाओं, होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवाओं के लिए पदकों की घोषणा करता है। इस वर्ष कुल 1,090 पदक प्रदान किए जाएंगे, जिनमें 233 वीरता पदक, 99 विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और 758 सराहनीय सेवा पदक शामिल हैं।

Author Image

Khabar East

  • Tags: