प्रदेश में 14 आईएएस अफसरों का तबादला, जितेंद्र शुक्ला को पर्यटन विभाग का जिम्मा

  • Jul 30, 2023
Khabar East:14-IAS-officers-transferred-in-the-state-Jitendra-Shukla-given-charge-of-tourism-department
रायपुर,30 जुलाईः

चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में लगातार अधिकारियों का ट्रांसफर किया जा रहा है। इस क्रम में आज 14 आईएएस ऑफिसर का ट्रांसफर किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, दो जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। सौरभ कुमार को कोरबा का कलेक्टर बनाया गया है। इसी तरह कोरबा कलेक्टर संजीव कुमार झा को बिलासपुर का कलेक्टर बनाया गया है। जितेंद्र कुमार शुक्ला को पर्यटन विभाग का एमडी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें खाद्द एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के संचालक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। दो नगर निगम के आयुक्त भी बदले गए हैं। प्रतिष्ठा ममगाई को कोरबा नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है, तो अभिषेक कुमार को अंबिकापुर नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है।

यह भी पढ़ेंः मणिपुर के साथ स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ का जिक्र करने पर सीएम बघेल ने जताई आपत्ति

 दूसरी ओर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी का भी ट्रांसफर किया गया है। प्रभाकर पांडे को कोरबा नगर निगम के कमिश्रर पद से हटाकर मुंगेली जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया है।

Author Image

Khabar East