ओडिशा में नुआखाई त्यौहार के लिए एक दिन की विशेष छुट्टी

  • Aug 29, 2024
Khabar East:Odisha-CM-Declares-1-Day-Special-Holiday-For-Nuakhai-Festival
भुवनेश्वर,29 अगस्तः

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गुरुवार को कृषि त्यौहार नुआखाई के लिए नौ सितंबर को अतिरिक्त छुट्टी की घोषणा की है।

गौरतलब है कि राज्य में नुआखाई त्यौहार आठ सितंबर को मनाया जाना है। आठ सितंबर को इस बार रविवार पड़ रहा है। इसलिए, नौ सितंबर को भी छुट्टी घोषित की गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा यह जानकारी दी है। इस दिन राज्य में सभी सरकारी कार्यालय, मजिस्ट्रेट कोर्ट और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।

इस वर्ष, पहली कटी हुई फसल, 'नबन्न', 8 सितंबर को सुबह 9.12 बजे से 9.27 बजे के बीच निर्धारित लग्न (शुभ मुहूर्त) पर संबलपुर में देवी को अर्पित की जाएगी।

Author Image

Khabar East

  • Tags: