ओड़िया सिने सुपर स्टार मिहिर दास का निधन, फैंस के बीच शोक की लहर

  • Jan 11, 2022
Khabar East:Odia-Superstar-Mihir-Dass-death-wave-of-mourning-among-fans
भुवनेश्वर,11 जनवरीः

राज्य के पसंदीदा सिने एक्टर मिहिर दास का मंगलवार को निधन हो गया। इस खबर को सुनकर फैंस को काफी गहरा सदमा पहुंचा है। एक्टर के निधन की जानकारी उनके परिवार वालों ने दी है। बताया जा रहा है कि किडनी खराब के कारण उनका निधन हुआ है। इस खबर को जानने के बाद फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।

उल्लेखनीय है कि मिहिर दास की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें कटक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

दास पिछले कुछ वर्षों से किडनी से संबंधित बीमारी से पीड़ित थे और नेफ्रोलॉजिस्ट की देखरेख में दवा जारी रखा था।

17 फरवरी, 1966 को उनका जन्म हुआ था। उन्होंने 1979 में एक कला फिल्म स्कूल मास्टर के साथ ओड़िया फिल्म मथुरा बिजय में अपना करियर की शुरुआत की। पुअ मोर भोलाशंकर में उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें व्यापक प्रशंसा और पहचान मिली। तीन दशकों से अधिक समय तक एक अनुभवी अभिनेता रहे। उनको 1998 में लक्ष्मी प्रोतिमा और 2005 में फेरिया मो सुना भौणी फिल्मों में उनके प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी मिला था।

Author Image

Khabar East

  • Tags: