आम जनता के लिए 31 जनवरी से खुलेगा राजधानी रांची का राजभवन उद्यान

  • Jan 29, 2023
Khabar East:Raj-Bhavan-Garden-of-capital-Ranchi-will-open-for-general-public-from-January-31
रांची,29 जनवरीः

राजधानी रांची में 52 एकड़ में फैले राजभवन का प्रतिष्ठित उद्यान आम लोगों के लिए मंगलवार 31 जनवरी से खोला जाएगा। सात फरवरी की सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक राजभवन उद्यान खुला रहेगा। आम लोग सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक राजभवन में प्रवेश कर पाएंगे। प्रवेश करने वाले व्यक्तियों को अपना पहचान पत्र दिखाना होगा। बता दें, राजभवन उद्यान में 250 वेराइटी के 15 हजार से अधिक गुलाब के फूल लगाये गये हैं। इसके अलावा लोग अशोक उद्यान, बुद्धा गार्डेन, अकबर गार्डेन में मौसमी फूलों को देख सकेंगे। परिसर में महात्मा गांधी औषधीय पौधों भी हैं। फूलो झानो उद्यान और लिली तालाब का भी लोग दीदार कर सकेंगे। राजभवन उद्यान परिसर में कुल नौ फव्वारे लगे हुए हैं।

  लोग रुद्राक्ष और कल्पतरू के पेड़, पीला बांस, इलाइची के अलावा संतरा, थाईलैंड का अमरूद, एप्पल बेर और अन्य औषधीय पौधों भी देख सकते है। राजभवन के आर्ट गैलरी में झारखंड की संस्कृति पर आधारित सोहराय पेंटिंग्स, कृत्रिम पहाड़, झरना और भारत-पाक युद्ध में उपयोग किया गया टैंक आकर्षण का केंद्र बनेगा।

Author Image

Khabar East

  • Tags: