बंधु तिर्की ने किया दावा, मेरे यहां से सीबीआई को सरसो के दाने के बराबर भी कुछ नहीं मिला

  • May 27, 2022
Khabar East:Brother-Tirkey-claimed-CBI-did-not-get-anything-even-equal-to-a-grain-of-mustard-seed-from-me
रांची,27 मईः

सीबीआई का मेरे यहां नौ घंटे तक रेड चला। मेरे यहां सरसों के दाने के बराबर भी कुछ नहीं मिला। यह दावा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह मांडर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक बंधु तिर्की ने प्रेस कांफ्रेंस कर की। उन्होंने कहा कि सीबीआई को अगर कुछ मिला है तो उसे पब्लिक डोमेन में लाए। बंधु का कहना है कि इससे पूर्व भी सीबीआई ने मेरे खिलाफ में एक भी आरोप साबित नहीं कर पाया लिहाजा सीबीआई को क्लोजर रिपोर्ट देना पड़ा। जो एजेंसी क्लोजर रिपोर्ट देती है वही एजेंसी  दोबारा से चार्ज करती है। मालूम हो कि 26 मई 2022 को 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले मामले में सीबीआई ने बंधु तिर्की के आवास पर रेड किया था। बंधु ने कहा कि 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले में जो लोग शामिल हैं उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। अगर सीबीआई को कुछ मिला है तो उसे सार्वजनिक करे।

 बंधु तिर्की का कहना है कि सीबीआई मोटिवेट होकर काम कर रही है। मांडर उपचुनाव के घोषणा के 24 घंटे के तुरंत बाद मेरे यहां सीबीआई की रेड कई सवाल खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि वे मोहरा हैं। सीबीआई का डर किसी और को दिखाया जा रहा है। इसका मुख्य कारण आने वाले राज्यसभा चुनाव को बताया।

Author Image

Khabar East

  • Tags: