ओडिशा सरकार ने गुरुवार को इस साल मुहर्रम त्योहार के लिए 29 जुलाई को छुट्टी घोषित किया है। यह अवकाश राज्य सरकार के कार्यालयों के साथ-साथ राजस्व और मजिस्ट्रियल अदालतों (कार्यकारी) पर भी लागू होगा। एक अधिकारी ने कहा कि ओडिशा सरकार ने राज्य सरकार के कार्यालयों के साथ-साथ राजस्व और मजिस्ट्रेट न्यायालयों (कार्यकारी) के लिए मुहर्रम के अवसर पर 28.07.2023 (शुक्रवार) के बजाय 29.07.2023 (शनिवार) को छुट्टी घोषित किया है। राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में इसकी जानकारी दी गई है।
यह भी पढ़ेंः पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री से की मुलाकात