केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देवघर में ठाकुर अनुकूल चंद्र आश्रम का किया दौरा

  • Feb 05, 2023
Khabar East:Union-Home-Minister-Amit-Shah-visited-Thakur-Anukul-Chandra-Ashram-in-Deoghar
देवघर,05 फरवरीः

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को झारखंड के देवघर में ठाकुर अनुकुल चंद्र आश्रम का दौरा किया। 1888 में जन्मे, ठाकुर अनुकुल चंद्र ने आश्रम को पूर्वी भारत में एक प्रमुख आध्यात्मिक केंद्र के रूप में स्थापित किया। गौरतलब है कि शाह शनिवार को देवघर के एक दिवसीय दौरे पर हैं और उन्होंने अपनी पत्नी के साथ देवघर में बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। गृह मंत्री के राज्य के दौरे का मकसद यहां विजय संकल्प रैली में शामिल होना था।

रैली में, उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार को भारत में "सबसे भ्रष्ट सरकार" करार दिया। अमित शाह ने कहा, "मैं बिना किसी हिचकिचाहट के कह सकता हूं कि झारखंड की वर्तमान सरकार देश भर में सबसे भ्रष्ट है।" उन्होंने यह भी कहा, "जामताड़ा और देवघर साइबर अपराध के केंद्र बन गए हैं। लेकिन (मुख्यमंत्री) हेमंत सोरेन ने भारत सरकार की सभी मदद को नजरअंदाज कर दिया है... 2024 में, हम सभी 14 सीटें और विधानसभा चुनाव पूर्ण बहुमत से जीतेंगे।"

Author Image

Khabar East

  • Tags: