चार जुलाई को दो दिवसीय ओडिशा दौरे पर आएंगे अमित शाह

  • Jun 29, 2026
Khabar East:Amit-Shah-To-Visit-Odisha-On-July-4-For-Two-Day-Tour
भुवनेश्वर,29 जूनः

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चार  जुलाई से ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे एक बड़े औद्योगिक परियोजना का उद्घाटन करने के साथ संबलपुर में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। यह जानकारी बरगढ़ के सांसद प्रदीप पुरोहित ने सोमवार को दी है

सांसद के अनुसार, अमित शाह चार जुलाई को झारसुगुड़ा हवाई अड्डे पहुंचेंगे, जहां से वे सीधे बरगढ़ जाएंगे। वहां वे एथेनॉल उत्पादन परियोजना का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम क्षेत्र में औद्योगिक और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े निवेश को बढ़ावा देने की केंद्र सरकार की पहल का हिस्सा है।

 परियोजना के उद्घाटन के बाद केंद्रीय गृह मंत्री संबलपुर रवाना होंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। पांच जुलाई को अमित शाह संबलपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान उनके पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों से भी संवाद करने की संभावना है।

 यह दौरा ओडिशा में केंद्र सरकार की विकास योजनाओं को प्रमुखता से सामने रखने के साथ-साथ राज्य में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: