पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना के लिए आवेदन शुरू

  • Jun 02, 2026
Khabar East:Applications-for-the-Annapurna-Scheme-have-opened-in-West-Bengal
कोलकाता,02 जूनः

पश्चिम बंगाल सरकार की सबसे चर्चित परियोजनाओं में से एक 'अन्नपूर्णा योजना' के लिए आवेदन की प्रक्रिया एक  जून से शुरू हो चुकी है। जरूरतमंद महिलाओं को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने की दिशा में उठाया गया यह एक बेहद महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को प्रति माह ₹3000 की वित्तीय मदद पहुंचायी जाएगी। अन्नपूर्णा योजना के लिए ऑफलाइन अथवा ऑनलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन किए जा सकते हैं। खास बात है कि अन्नपूर्णा योजना का फॉर्म उन सभी लाभार्थियों को भी भरना होगा, जिनको पूर्व की तृणमूल सरकार के समय में लक्ष्मी भंडार योजना का लाभ मिलता था। 11 पन्नों के इस फॉर्म में न सिर्फ आवेदक बल्कि आवेदक के परिवार और उनकी संपत्ति से जुड़ी सारी जानकारियां भी विस्तृत रूप से भरना पड़ेगा।

अन्नपूर्णा योजना का लाभ उठाने के लिए आवश्यक योग्यताएं

Ø  अन्नपूर्णा योजना का लाभ सिर्फ और सिर्फ पश्चिम बंगाल में रहने वाली महिलाओं को ही मिलेगा।

Ø  आवेदक महिलाओं की आयु 25 से 60 साल के बीच होना आवश्यक है।

Ø  आवेदक महिला केंद्रीय या पश्चिम बंगाल सरकार की कर्मचारी नहीं होनी चाहिए।

Ø  आवेदक महिला नियमित वेतनभोगी, सरकारी अनुदानप्राप्त किसी संस्था में नौकरी, पंचायत या नगर पालिका में कार्यरत नहीं होनी चाहिए।

Ø  राज्य सरकार से अनुदान प्राप्त किसी शैक्षणिक संस्था में शिक्षिका अथवा गैर-शिक्षा कर्मी के तौर पर कार्यरत नहीं होनी चाहिए।

Ø  आवेदक महिला आयकर जमा न करती हो।

Ø  आवेदक महिला का बैंक अकाउंट आधार कार्ड के साथ लिंक जरूर हो।

Author Image

Khabar East

  • Tags: