भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को ओडिशा में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए स्टार प्रचारकों की एक सूची जारी की है। पार्टी ने राज्य में आगामी चुनावों के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 40-स्टार प्रचारकों में शामिल किया है।
ओडिशा में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भी स्टार प्रचारकों के रूप में शामिल किया गया है। हाल ही में भाजपा में शामिल हुए ऑलीवुड अभिनेता से नेता बने अनुभव मोहंती को 40 सदस्यीय स्टार प्रचारकों की सूची में जगह मिली है।
भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्टः-
1. नरेंद्र मोदी 2. जगत प्रकाश नड्डा
3. राजनाथ सिंह 4. अमित शाह
5. नितिन गड़करी 6. योगी आदित्यनाथ
7. डॉ. मोहन यादव 8. स्मृति जुबिन ईरानी
9. भूपेन्द्र यादव 10. अश्विनी वैष्णव
11. ज्योतिरादित्य सिंधिया 12. हिमंत बिस्वा सरमा
13. विष्णु देव साय 14. मनमोहन सामल
15. बैजयंत जय पंडा 16. सुनील बंसल
17. धर्मेन्द्र प्रधान 18. विजयपाल सिंह तोमर
19. लता उसेंडी 20. शांतनु ठाकुर
21. विश्वेश्वर टुडू 22. जय नारायण मिश्र
23. जुएल ओराम 24. प्रताप चन्द्र षड़ंगी
25. केदार नाथ कश्यप 26. अपराजिता षड़ंगी
27. डॉ संबित पात्र 28. बसंत कुमार पंडा
29. सुरेश पुजारी 30. कनक वर्धन सिंहदेव
31. समीर मोहंती 32. मानस कुमार मोहंती
33. गोलक प्रसाद महापात्र 34. पूर्णिमा केरकेट्टा
35. सारदा प्रसाद शतपथी 36. रमेश साहू
37. अनुभव मोहंती 38. हरिहर महापात्र
39. पिंकी प्रधान 40. श्रीतम दास