भुवनेश्वर मेट्रो रेल परियोजना फिलहाल स्थगित

  • Mar 31, 2026
Khabar East:Bhubaneswar-Metro-Rail-Project-Put-On-Hold-Govt
भुवनेश्वर,31 मार्चः

प्रस्तावित भुवनेश्वर मेट्रो रेल परियोजना को फिलहाल समीक्षा के लिए रोक दिया गया है। शहरी विकास मंत्री कृष्ण चंद्र महापात्र ने ओडिशा विधानसभा में यह जानकारी दी।

यह निर्णय यात्रियों की अनुमानित संख्या (राइडरशिप) अपेक्षा से कम पाए जाने के बाद लिया गया है, जिसके चलते परियोजना के तकनीकी पहलुओं का पुनर्मूल्यांकन किया जा रहा है।

 परियोजना की विस्तृत समीक्षा के लिए एक अंतर-मंत्रालयी समिति का गठन किया गया है। साथ ही राज्य सरकार सस्टेनेबल अर्बन मोबिलिटी ट्रांजिशन प्लान फॉर ओडिशाको भी लागू कर रही है, जिसका उद्देश्य एक समग्र शहरी परिवहन प्रणाली विकसित करना है। यह योजना ओडिशा की परिवहन व्यवस्था में मेट्रो रेल की भूमिका तय करने में मदद करेगी।

 सरकार ने कहा कि समिति की सिफारिशों और मोबिलिटी प्लान की रिपोर्ट की समीक्षा के बाद परियोजना पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

Author Image

Khabar East

  • Tags: