बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की आज कोलकाता में अमित शाह से मुलाकात

  • Mar 08, 2026
Khabar East:Bihar-Deputy-CM-Samrat-Chaudhary-met-Amit-Shah-in-Kolkata-today
पटना,08 मार्चः

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी आज रविवार को पटना से कोलकाता के लिए रवाना हुए हैं उनके इस दौरे को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं कोलकाता में वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे इस मुलाकात को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है

कोलकाता के लिए रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में सम्राट चौधरी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर तीखा हमला बोला उन्होंने कहा कि बंगाल में राष्ट्रपति के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है सम्राट चौधरी ने महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान करना केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे देश की महिलाओं का अपमान है उनका कहना था कि यह घटना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है और इससे गलत संदेश जाता है

डिप्टी सीएम ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था और राजनीतिक शिष्टाचार दोनों पर सवाल खड़े हो रहे हैं इस दौरे के राजनीतिक मायने कुछ और ही निकाले जा रहे हैं चर्चा है कि बिहार में मुख्यमंत्री पद और नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों के बीच सम्राट चौधरी का यह दौरा बेहद अहम है

 डिप्टी सीएम सीधे बागडोगरा हवाई अड्डे पहुंचेंगे, जहां उनकी मुलाकात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से होगी बिहार का नया चेहरा कौन होगा? इन तमाम सवालों के जवाब अमित शाह के साथ होने वाली इस मुलाकात के बाद ही साफ हो पाएंगे फिलहाल, दिल्ली से लेकर पटना तक की राजनीति में इस बैठक को लेकर सस्पेंस बरकरार है

Author Image

Khabar East

  • Tags: