मुख्यमंत्री माझी ने साहित्यकार जेपी दास के निधन पर जताया शोक

  • Jun 04, 2026
Khabar East:CM-Majhi-Expresses-Deep-Sorrow-Over-Demise-Of-Renowned-Litterateur-JP-Das
भुवनेश्वर,04 जूनः

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने प्रख्यात ओड़िया साहित्यकार और पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. जगन्नाथ प्रसाद दास के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री माझी ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर जारी शोक संदेश में कहा, "प्रख्यात साहित्यकार डॉ. जगन्नाथ प्रसाद दास के निधन का समाचार सुनकर मुझे अत्यंत दुख हुआ है। वे न केवल उच्च कोटि के साहित्यकार थे, बल्कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के एक अत्यंत कुशल अधिकारी भी थे। उन्होंने ओडिशा सरकार और भारत सरकार में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए समर्पण भाव से जनता की सेवा की। साहित्य की प्रत्येक विधा में अपनी सृजनात्मक प्रतिभा की अमिट छाप छोड़ने वाले दास जी के निधन से साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। मैं शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।"

 उल्लेखनीय है कि डॉ. जगन्नाथ प्रसाद दास का बुधवार रात भुवनेश्वर स्थित उनके आवास पर 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे एक बहुआयामी व्यक्तित्व के रूप में व्यापक रूप से सम्मानित थे। वे प्रसिद्ध कवि, नाटककार, उपन्यासकार, चित्रकार और कला इतिहासकार थे।

Author Image

Khabar East

  • Tags: