मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में नौ जून को कैबनिटे बैठक

  • Jun 07, 2026
Khabar East:Cabinet-meeting-on-June-9-under-the-chairmanship-of-Chief-Minister-Sai
रायपुर,07 जूनः

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय में नौ जून को कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। बैठक कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर निर्णय लिए जाने की संभावना है। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, खरीफ फसल की तैयारियां, मानसून पूर्व तैयारियों पर विचार किया जा सकता है। वहीं शासकीय कर्मचारियों के तबादलों पर से प्रतिबंध हटाने पर चर्चा कर निर्णय लिए जा सकते हैं।कैबिनेट की बैठक का एजेंडा जारी नहीं किया गया है, लेकिन जिन विषयों की चर्चा है उनमें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का संचालन ढांचा और विभागवार जवाबदेही तय की जाएगी। 9 जून को ही सेवा के शुभारंभ की तैयारी चल रही है। खरीफ की तैयारियां को लेकर कृषि विभाग की समीक्षा होगी, इसमें उर्वरक उपलब्धता, बीज वितरण, नैनो यूरिया/डीएपी के भंडारण और वितरण की स्थिति पर चर्चा हो सकती है।

 मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर जल संसाधन, सिंचाई, बिजली और आपदा प्रबंधन से जुड़े प्रस्ताव पर चर्चा कर निर्णय लिए जाएंगे। साथ ही कैबिनेट में नई विकास परियोजनाएं और वित्तीय स्वीकृति, विशेषकर सड़क, पुल, शहरी विकास और ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़े मामलों पर निर्णय हो सकता है। जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा तथा कुछ नई घोषणाओं पर विचार किया जा सकता है। प्रशासनिक निर्णय के तहत तबादलों पर प्रतिबंध हटाने और विभिन्न विभागों की नीतिगत फाइलों को मंजूरी दी जाएगी।

Author Image

Khabar East

  • Tags: