चक्रवात दानाः 24 व 25 अक्टूबर को बंद रहेगा हाईकोर्ट

  • Oct 23, 2024
Khabar East:Cyclone-Dana-Orissa-High-Court-To-Remain-Closed-On-Oct-24--25
भुवनेश्वर,23 अक्टूबरः

चक्रवाती तूफान दानाके मद्देनजर ओडिशा हाईकोर्ट 24 और 25 अक्टूबर को बंद रहेगा। इसके बदले में हाईकोर्ट ने 30 नवंबर (शनिवार) और 7 दिसंबर (शनिवार) को कार्य दिवस घोषित किया है।

 न्यायालय की पूर्व अधिसूचना संख्या 1476 दिनांक 7.12.2023 में आंशिक संशोधन करते हुए यह आगे अधिसूचित किया जाता है कि आगामी प्राकृतिक आपदा यानी भयंकर चक्रवाती तूफान दानाके मद्देनजर कोर्ट और हाईकोर्ट के कार्यालय 24.10.2024 और 25.10.2024 को बंद रहेंगे। ओडिशा हाईकोर्ट द्वारा बुधवार को जारी एक अधिसूचना में कहा गया है इसके बदले में 30.11.2024 (शनिवार) को न्यायालय कार्य दिवस घोषित किया जाता है। संभावित चक्रवात की वजह से हाईकोर्ट के कैलेंडर में यह आंशिक संशोधन किया गया है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: