भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर 2.92 करोड़ गांजा जब्त, तीन गिरफ्तार

  • Oct 21, 2026
Khabar East:DRI-Seizes-Hydroponic-Weed-Worth-Rs-292-Cr-At-Bhubaneswar-Airport-3-Arrested
भुवनेश्वर,21 अक्टूबरः

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 8.349 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया है। इसकी अनुमानित कीमत 2.92 करोड़ रुपये बताई गई है। इस मामले में तस्करी के कथित प्रयास के आरोप में तीन यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर डीआरआई ने सीमा शुल्क विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान तीनों यात्रियों को रोककर उनके सामान की तलाशी ली गई, जिसमें प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद हुआ।

 सूत्रों के मुताबिक, तीनों यात्री पश्चिम बंगाल के कोलकाता के निवासी बताए जा रहे हैं। वे बैंकॉक से इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-1066 से भुवनेश्वर पहुंचे थे। यह विमान 20 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 5.15 बजे हवाई अड्डे पर उतरा था।

 जब्त किए गए हाइड्रोपोनिक गांजे की कीमत लगभग 2.90 करोड़ रुपये आंकी गई है। अधिकारियों ने बताया कि तीनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की आगे जांच की जा रही है।

जांच एजेंसियां जब्त मादक पदार्थ के स्रोत का पता लगाने के साथ-साथ इस तस्करी के पीछे सक्रिय संदिग्ध नेटवर्क की पहचान करने में जुटी हैं।

Author Image

Khabar East

  • Tags: