पांच साल से जेल में बंद कैदी की मौत, जेल प्रशासन पर हत्या का आरोप

  • Jun 11, 2023
Khabar East:Death-of-prisoner-in-jail-for-five-years-jail-administration-accused-of-murder
बेतिया,11जूनः

बिहार के बेतिया के मंडल कारा में बंद एक कैदी की मौत हो गई है। मृतक कैदी की पहचान बैरिया थाना क्षेत्र के बलुआ रमपुरवा गांव निवासी मोहन साह के 32 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि अशोक पिछले 5 सालों से बेतिया मंडल कारा में बंद था। अशोक एटीएम मशीन चोरी, और मादक पदार्थ मामले में 2019 में जेल गया था। पिछले सप्ताह ही उसे मादक पदार्थ मामले में 10 साल की सजा भी हुई थी। अचानक कैदी की मौत के बाद मंडल कारा प्रभारी अधीक्षक नीतीश कुमार ने बताया कि अशोक की तबीयत खराब थी। उसे जीएमसीएच बेतिया इलाज के लिए भेजा गया था। इलाज के बाद वह फिर वापस मंडल कारा आ गया था। सुबह फिर से उसके पेट में अचानक दर्द शुरू हो गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः ट्रेलर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, ट्रेलर के चक्के में फंसे ऑटो चालक की मौत

 वहीं इधर मृतक कैदी अशोक साह की मौत के बाद से परिजनों में हड़कंप मच गया है। मृतक की मां इंदु देवी ने बताया कि उसके बेटे की तबीयत खराब थी। उसे दिन में पुलिस इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच लेकर आई थी लेकिन उसका सही इलाज नहीं हो पाया। उसे फिर पुलिस जेल लेकर चली गई और आज उसे मृत अवस्था में फिर जीएमसीएच लेकर आई है। कैदी की मां ने बेटे की हत्या का आरोप जेल प्रशासन पर लगाया है और इंसाफ की गुहार लगाई है।

Author Image

Khabar East