केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को एक दिवसीय ओडिशा दौरे पर आ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, वह कल कोरापुट जिले का दौरा करेंगे। इस दौरान रक्षा मंत्री सुनाबेड़ा स्थित हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) की रक्षा उत्पादन इकाई का निरीक्षण करेंगे।
जानकारी के मुताबिक, राजनाथ सिंह सुनाबेड़ा एचएएल इकाई में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर वह रक्षा उत्पादन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा करेंगे और एचएएल के वरिष्ठ अधिकारियों तथा रक्षा क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे।
र क्षा मंत्री के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी मौजूद रहेंगे। रक्षा उत्पादन और एचएएल इकाई से जुड़े विभिन्न मुद्दों के लिहाज से इस दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
दौरा पूरा करने के बाद राजनाथ सिंह मंगलवार दोपहर रायपुर के रास्ते दिल्ली लौट जाएंगे।