कोलकाता में डेंगू का कहर, सात दिन में 10 मरीजों की मौत

  • Aug 31, 2026
Khabar East:Dengue-wreaks-havoc-in-Kolkata-10-patients-die-in-seven-days
कोलकाता,31 अगस्तः

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और आसपास के इलाकों में डेंगू का प्रकोप बढ़ गया है। इस साल अब तक डेंगू से 10 मरीजों की मौत हो चुकी है। 800 से अधिक मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। ये आंकड़े महज सात दिनों के हैं। अस्पताल में भर्ती 800 में से पांच मरीजों की हालत अत्यंत गंभीर है। कोलकाता में डेंगू की इस स्थिति से विशेषज्ञों का कहना है कि डेंगू के संक्रमण की गिरावट दर धीमी हो गयी है। वर्ष 2025 में 1 जनवरी से 23 अगस्त के बीच डेंगू के 387 मामले दर्ज किये गये थे। वर्ष 2026 में इसी अवधि के दौरान 327 मामले रिकॉर्ड किये गये हैं।

 विशेषज्ञों का कहना है कि आमतौर पर पिछले वर्ष की तुलना में मामलों में 30 से 40 प्रतिशत की कमी दर्ज की जाती है, लेकिन इस बार यह गिरावट महज 15 फीसदी रही। यह इस बात का संकेत है कि जमीनी स्तर पर मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने में कहीं न कहीं कमी रह गयी।

 30 अगस्त को जारी स्वास्थ्य-जोखिम सूचकांक में कोलकाता के लिए डेंगू का रिस्क स्कोर 39/100 (मध्यम जोखिम) है। हालांकि, इसी सूचकांक में कोलकाता में मलेरिया के फैलने का खतरा डेंगू से भी अधिक आंका गया है। वर्ष 2026 में दर्ज 10 मौतों में से डेथ रिव्यू कमेटीने 7 मौतों का सीधा कारण डेंगू बताया है। 3 अन्य मरीजों में डेंगू पॉजिटिव होने के बावजूद मौत की मुख्य वजह अन्य गंभीर बीमारियां रहीं। वर्ष 2025 में डेंगू से 19 और वर्ष 2024 में 31 मौतें हुई थीं।

Author Image

Khabar East

  • Tags: