ओडिशा स्कूल एजुकेशन प्रोग्राम अथॉरिटी (OSEPA) ने घोषणा की है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए समेटिव असिसमेंट (SA-I) सितंबर 2026 के चौथे सप्ताह में आयोजित की जाएगी। यह मूल्यांकन शिशु वाटिका-III से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए होगा।
ओडिशा स्कूल एजुकेशन प्रोग्राम अथॉरिटी की अतिरिक्त निदेशक (क्वालिटी) अमिता पटनायक, OES-I (SAG) द्वारा 28 अगस्त को जारी पत्र के अनुसार, राज्य के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में शिशु वाटिका-III से कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए यह मूल्यांकन आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन शैक्षणिक कैलेंडर 2026-27 और स्कूल शिक्षा के लिए निर्धारित असिसमेंट फ्रेमवर्क के अनुसार किया जाएगा।
सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO)-सह-जिला परियोजना समन्वयकों (DPC), समग्र शिक्षा को भेजे गए पत्र में अतिरिक्त निदेशक ने कहा है कि 17 जुलाई 2026 को पत्र संख्या 7855 के माध्यम से सभी
डीआईओ सह डीपीसी को भेजे गए स्कूल एजुकेशन असेसमेंट फ्रेमवर्क का SA-I आयोजित करते समय सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में सख्ती से पालन किया जाना चाहिए।
डीईओ सह डीपीसी से सभी स्कूलों में SA-I का समय पर आयोजन और पूरा कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया गया है।