एनएच-55 की तत्काल मरम्मत के लिए धर्मेद्र प्रधान ने लिखा पत्र

  • Aug 23, 2026
Khabar East:Dharmendra-Pradhan-writes-to-Union-Minister-Gadkari-seeking-immediate-repair-of-NH-55
भुवनेश्वर, 23 अगस्त:

संबलपुर के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर संबलपुर-अगुल-कटक को जोड़ने वाले व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-55) की तत्काल मरम्मत कराने का आग्रह किया है प्रधान ने लगातार हो रही बारिश और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग की बेहद चिंताजनक और जर्जर स्थिति की ओर केंद्रीय मंत्री का ध्यान आकर्षित किया।

उन्होंने कहा कि सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण यात्री और मालवाहक वाहनों को इस मार्ग से गुजरने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रधान ने अपने पत्र में कहा कि संबलपुर, गुल और कटक को जोड़ने वाला एनएच-55 ओडिशा के प्रमुख जीवनदायिनी मार्गों में से एक है।

 प्रधान के हवाले से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मानसून की बारिश के कारण सड़क की स्थिति और भी खराब हो गई है तथा जलजमाव ने समस्या को और गंभीर बना दिया है। जमा पानी के कारण बड़े और गहरे गड्ढों का पता लगाना मुश्किल हो जाता है। सड़क की खराब स्थिति से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। पश्चिमी और तटीय ओडिशा को जोड़ने तथा आवश्यक वस्तुओं के परिवहन में इस राजमार्ग की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए तत्काल कार्रवाई जरूरी है।

 पूर्व केंद्रीय मंत्री ने लाखों यात्रियों को होने वाली परेशानी से बचाने के लिए गडकरी से व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप कर सड़क की तत्काल मरम्मत कराने का आग्रह किया।

 उन्होंने कहा कि मैं आपसे व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने और संबंधित अधिकारियों को संबलपुर से कटक के बीच सड़क की तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश देने का अनुरोध करता हूं, ताकि आम जनता के लिए सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित की जा सके।

Author Image

Khabar East

  • Tags: