पीएम सूर्य घर योजना में रूफटॉप सोलर लगाने में गंजाम सबसे आगे

  • Aug 22, 2026
Khabar East:Ganjam-Tops-Odisha-In-Rooftop-Solar-Installations-Under-PM-Surya-Ghar-Yojana
ब्रम्हपुर,22 अगस्तः

केंद्र सरकार की प्रमुख पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर अपनाने के मामले में गंजाम ओडिशा का अग्रणी जिला बनकर उभरा है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, गंजाम में अब तक 16,418 रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं, जो राज्य में सबसे अधिक हैं। गंजाम के बाद बालेश्वर में 16,407, खोरधा में 14,603, कटक में 13,758 और मयूरभंज में 9,751 रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए गए हैं।

गंजाम के कलेक्टर कीर्ति वासन वी. ने कहा कि योजना को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया बेहद उत्साहजनक रही है। लोगों ने इस योजना का लाभ उठाने में काफी रुचि दिखाई है। हमें उम्मीद है कि सतत और हरित भविष्य की दिशा में अपने निरंतर प्रयासों के तहत मार्च 2027 के अंत तक 25,000 और रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए जाएंगे।

 अधिकारियों ने कहा कि यह उपलब्धि घरों में सौर ऊर्जा की बढ़ती स्वीकार्यता और टिकाऊ एवं स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन की दिशा में लोगों के स्पष्ट बदलाव को दर्शाती है।

दक्षिणी ओडिशा के आठ जिलों में योजना को लागू करने वाली एजेंसी टीपी साउदर्न ओडिशा डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (TPSODL) ने इस वृद्धि का श्रेय जमीनी स्तर पर किए गए जनसंपर्क और बिजली वितरण कंपनी के नेतृत्व वाले एकत्रीकरण मॉडल को दिया है। इससे लोगों के लिए रूफटॉप सोलर सिस्टम तक पहुंच आसान हुई है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: