ओडिशा इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रही तपिश ने जीना मुहाल कर दिया है। प्रदेश में शनिवार को भीषण गर्मी की स्थिति देखी गई। राज्य के आठ स्थानों पर आज दोपहर 2.30 बजे तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज किया गया।
भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, दोपहर 2.30 बजे तक केंदुझर 43.5 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान था। इसके बाद झारसुगुड़ा में तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
छह अन्य स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज किया गया। इनमें संबलपुर का तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस, राउरकेला का तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस, हीराकुद का तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस, चांदबाली का तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस और बालेश्वर का तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार ओडिशा में 22 अप्रैल तक लू की स्थिति बनी रहेगी।
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के कई जिलों के लिए लू का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।